Breaking
Fri. Apr 3rd, 2026

200 रुपये में पेट्रोल, दवाओं की किल्लत, एटीएम खाली… हिंसा प्रभावित मणिपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त

नई दिल्ली : मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों में पिछली एक महीने से हिंसा जारी है। इस संघर्ष के कारण आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही है। एटीएम खाली हो गए है। काला बाजार में पेट्रोल 200 रु. लीटर बिक रहा है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, जीवन रक्षक दवाओं की भारी कमी होने के कारण दुकानें हर दिन कुछ घंटों के लिए खुलती हैं। मणिपुर जल रहा है’ के नारों के पीछे यहां के लोगों के ये संघर्ष छिपे हुए हैं। बता दें कि 3 मई से मणिपुर में यह संघर्ष शुरू हुआ था, जो अभी जारी है। अनुसूचित जनजाति (एसटी) के दर्जे की मैतेई समुदाय की मांग के विरोध में जनजातीय एकता मार्च के दौरान हिंसा भड़क गई थी।

मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हुई झड़पों में अब तक 98 लोगों की मौत हो चुकी है और 310 लोग घायल हो गए हैं। सैकड़ों लोग बेघर हो चुके है। ये राजधानी दिल्ली दीमापुर और गुवाहाटी में राहत शिविरों में शरण ले रहे है। राज्य सरकार ने 2 जून को एक बयान में बताया कि वर्तमान में 272 राहत शिविरों में कुल 37,450 लोग रह रहे हैं। हिंसा शुरू होने के बाद से आगजनी के 4,014 मामले सामने आये हैं।

जरूरी वस्तुओं की कीमत रातोंरात दोगुनी हो गई क्योंकि नागरिक निकायों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 को अवरुद्ध कर दिया। जिससे मालवाहक ट्रकों को राजधानी इंफाल में प्रवेश नहीं कर पा रहे है। चावल की कीमत पहले के 30 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। सब्जियों की कीमत पर भी असर पड़ा है। प्याज पहले 35 रुपये प्रति किलो था, अब 70 रुपये और आलू की कीमत 15 रुपये से बढ़कर 40 रुपये हो गई है। अंडे पहले की 6 रुपये प्रति पीस मिलता था जो अब 10 रुपये प्रति पीस में आ रहा है। रिफाइंड तेल भी महंगा हो गया है। एक लीटर 250 रुपये से 280 रुपये मिल रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *