Breaking
Sun. Jul 26th, 2026

ढाई साल के बच्चे ने 3 फुट के सांप को च्विंगम की तरह चबाया, जानें बच्चे के बारे में

फर्रुखाबाद : यूपी के फर्रुखाबाद में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक बच्चे के काटने से साँप की मौत हो गई है। खेल खेल में बच्चे ने सांप को मुँह में पकड़ लिया और अपने दांतों से चबा डाला जिससे सांप की मौके पर ही मौत हो गयी। बच्चा मरा हुआ सांप निगलने ही वाला था कि उसकी दादी वहां पहुंच गई उन्होंने उसका मुंह देखा, तो होश उड़ गए। आनन-फानन में वह बच्चे और मर चुके सांप के बच्चे को पॉलिथीन में बंद करके अस्पताल ले गई। जहां उसे भर्ती कराया। कुछ देर इलाज के बाद परिजन बच्चे को घर ले गए।

पूरा मामला फर्रुखाबाद जिले के कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र का है। मदनापुर गांव के रहने वाले दिनेश का ढाई साल का बच्चा अक्षय घर के आँगन में खेल रहा था। तभी आंगन में कहीं से एक सांप का बच्चा अक्षय के पास आ गया। अक्षय उसके साथ भी खेलने लगा। खेल-खेल में अक्षय ने सांप को मुँह में पकड़ लिया और उसे खूब चबाया। इससे सांप लहुलूहान हो गया।

जब अक्षय की दादी सुनीता ने बच्चे को सांप चबाते हुए देखा तो उसने उसके मुँह से सांप के बच्चे को निकला। सांप को गहरा घाव लगा था उसने वहीं मौके पर ही दम तोड़ दिया। बच्चे अक्षय की हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में दादी जिला अस्पताल लोहिया लेकर पहुंची और अक्षय का इलाज करवाया। अब बच्चा ठीक है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *