Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

शब्दाक्षर साहित्योत्सव में शायर योगेश कुमार ‘बेखुद’ और सोनी शर्मा सम्मानित

दैनिक उजाला, संवाद मथुरा : गत दिवस हरिद्वार में राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था ‘शब्दाक्षर’ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘शब्दाक्षर साहित्योत्सव 2023’ में मथुरा से शायर योगेश कुमार ‘बेखुद’ और सोनी शर्मा को भी संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। इस आयोजन में देशभर के विभिन्न राज्यों के 164 जिलों से साहित्यकारो का समागम हुआ।

शब्दाक्षर के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने साहित्योत्सव सफल आयोजन के लिए देशभर से आये हुए साहित्यकारो का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बृहद कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न राज्यों के दर्जनों कवियों ने कविता पाठ कर वाहवाही लूटी।

कवि सम्मेलन में रवि प्रताप सिंह, दया शंकर मिश्र, अनामिका सिंह, डा. कुमारी रश्मि प्रियदर्शिनी, सागर शर्मा ‘ आजाद ” अजय श्रीवास्तव ‘ मदहोश, अक्षय राज शर्मा, निशांत सिंह गुलशन, डा. आदर्श प्रकाश, साधना प्रकाश,पदम सिंह चौधरी, नीता श्रीवास्तव, मधु सक्सेना, मीना शर्मा, नीलिमा मिश्र, श्यामल मजूमदार, डा. संजय त्रिपाठी, सुमन सुरभि, विनोद कुमार सिंह, योगेश कुमार ‘ बेखुद’, सोनी शर्मा, सपना पांडे, शशि कांत मिश्र शशि, संत कुमार वाजपेई संत, राजकुमार प्रतापगढ़िया, कृष्णा राजपुरोहित, डा. स्मृति कुलश्रेष्ठ, डा. अंबिका मोदी, वंदना चौधरी,रघुवर आनंद, आलोक तिवारी, अनुराग सैनी,श्याम नारायण चौबे, संतोष तिवारी हिंदवी, अनमोल भास्कर, अंकुर सहाय अंकुर, संतोषी दीक्षित, पुष्पा जोशी प्राकाम्य प्रतोष मिश्रा, सुबोध कुमार शर्मा ‘ शेरकोटी’, मीरा चौबे, धर्मपाल साहिल, रशपाल देवी, संतोष संप्रीति, प्रवीन राही, बिट्टू जैन’सना’, सीमा त्रिवेदी, लाल बहादुर यादव ‘ कमल’, मनोज दुबे, मनोज कुमार मिश्र ‘ पद्नाभ’, सावित्री सुमन, अजय कुमार, धनंजय जयपुरी, अनुज बैचेन, नागेन्द्र कुमार केशरी, अनिल अनल, जनार्दन मिश्र जलज, कुमार सानू मौर्य, ज्योति नारायण, प्रदीप देवीशरण भट्ट, गीता अग्रवाल, कृष्ण प्रकाश अग्रवाल, अश्विनी कुमार, प्रो . नूतन शर्मा, मनोज हिंदुस्तानी, कुसुम सोनी ‘ अग्नि’, मधु पारख, बलवान सिंह ‘ मानव’, राजीव खरे, लखन अनजान, सविता बांगड़, हाकम भारद्वाज, गौरी शंकर दास, सुधीर कुमार सुमन, दत्त प्रसाद जोग, सुधा मिश्रा द्विवेदी, केवल कोठारी, लिंगम चिरंजीव राव, अमन शुक्ला ‘ शशांक ‘ अरविंद दुबे, राजकुमारी थर्रान, आशा साहनी, डा. कुशवाहा आदि कवि कवियित्रियों ने सुमधुर स्वर में अपनी कवितायें पढ़ीं। साहित्योत्सव में अंतरराष्ट्रीय गीतकार बुद्धिनाथ मिश्र विशेष रुप से उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *