Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

मुंह ढककर बाइक चलाने वालों की अब खेर नहीं! पकड़े जाने पर पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली : आज के समय में बाइक चलाते वक्त काफी लोग अपना मुंह ढक्कर कर रखते है। लड़के हो या लड़की, दोपहिया वाहन पर चल रहे हो या पैदल आमतौर पर अपना मुंह ढक्कर चलते हैं। ताकि अपने चेहरे को धूंप, धूल, मिट्टी से बचाया जा सके। इसके अलावा जो अपराधी होते हैं वो भी कुछ ऐसा ही रास्ता आजकल अपना रहे है। ऐसे में उनको पहचानना काफी मुश्किल हो जाता है। क्योंकि चेहरा ढक्कने के बाद पहचान करना मुश्किल होता है कि वह शख्स कौन है। अपराधी मुंह ढक्कर आजकल स्नैचिंग और चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। लगातार अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने इसके खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है।

दरअसल, पंजाब के बरनाला में मुंह ढककर चलने वालों पर पुलिस अब सख्त एक्शन लेने जा रही है। बरनाला डीसी की तरफ से जिले में एक आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, यदि कोई भी व्यक्ति अपना मुंह ढककर वाहन चलाता पकड़ा गया या फिर सड़क पर मुंह ढककर चलता नजर आया तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

बरनाला जिले में लगातार बढ़ती स्नैचिंग और चोरी के मामलों की वजह यह कदम उठाया गया है। इसको लेकर डीसी ने अपने विशेष अधिकारों का इस्तेमाल कर मुंह ढककर चलने पर रोक लगाई है। आदेश में कहा गया है कि मुंह ढके होने की वजह से पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर पाती है। ऐसे में अपराधी आसानी से बचकर निकल जाता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *