Breaking
Fri. Apr 3rd, 2026

राज्यसभा के उपनेता पद से हटने पर बोले राघव चड्ढा- ‘आम आदमी पार्टी मेरी आवाज दबाने की कोशिश कर रही’

  • राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी ने उपनेता पद से हटा दिया है और राज्यसभा में उनकी जगह अशोक मित्तल को पार्टी की तरफ से बोलने का समय देने की अपील की है

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता के पद से हटा दिया है। इस पर राघव चड्ढा ने कहा है कि पार्टी उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। राघव चड्ढा ने वीडियो जारी कर कहा कि वह आम आदमी की आवाज सदन में उठाते थे, इससे किसी को क्या परेशानी हो सकती है। आम आदमी को संदेश देते हुए राघव चड्ढा ने कहा, “खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं।” राघव ने आप को चुनौती देते हुए कहा कि मेरी खामोशी को मेरी हर ना समझे। मैं वो दरिया हूं, जो सैलाब ला सकता हूं। राघव की ये चुनौती सीधे सीधे अरविंद केजरीवाल के लिए है। क्योंकि ये फैसला अरविंद केजरीवाल का ही था कि राघव चड्ढा को उप नेता पद से हटाया जाए।

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को चिठ्ठी लिखकर राघव की जगह सांसद अशोक मित्तल को डिप्टी लीडर बनाने को कहा है। इसके साथ ही कहा गया है कि पार्टी के कोटे का जो समय राघव चड्ढा को दिया जाता था। वह समय अशोक मित्तल को दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह एक रूटीन प्रक्रिया है। उनसे पहले एनडी गुप्ता पार्टी के डिप्टी लीडर थे। राघव चड्ढा ने पिछले कुछ महीनों में राज्यसभा में आम लोगों से जुड़े अहम मुद्दे उठाए हैं, जो लगातार चर्चा में रहे हैं।

राघव ने वीडियो में क्या कहा?

2 मिनट 18 सेकेंड के वीडियो में राघव चड्ढा ने कहा कि वह हमेशा ही सदन में आम लोगों से जुड़े मुद्दे उठाते हैं, लेकिन क्या यह कोई अपराध है। क्योंकि आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा  सचिवालय को लिखकर दिया कि राघव चड्ढा को बोलने का समय नहीं दिया जाए। उन्होंने सदन में मोबाइल डेटा, मिडिल क्लास पर टैक्स, एयरपोर्ट पर महंगे खाने और डिलिवरी ब्वॉय का मुद्दा उठाया। इन सभी मुद्दों को लोगों का समर्थन मिला और कई मुद्दों पर लोगों की परेशानियों का समाधान भी हुआ, लेकिन इससे आम आदमी पार्टी को क्या नुकसान हुआ होगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उन्हें चुप करा दिया है और सदन में उनका बोलने का अधिकार छीन लिया है, उन लोगों के सामने चुनौती है। इसके साथ ही राघव ने शायराना अंदाज में पलटकर आने का वादा भी किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *