Breaking
Wed. Feb 11th, 2026

‘नरवणे झूठ बोल रहे हैं या पेंगुइन’, सर्कुलेशन की जांच के लिए FIR पर बोले राहुल गांधी, कहा- हम पूर्व आर्मी चीफ पर करेंगे भरोसा

नई दिल्लीः पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे (रिटायर्ड) की अनपब्लिश्ड किताब के कथित सर्कुलेशन की जांच के लिए FIR पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने जनरल नरवणे का एक पुराना ट्वीट मीडिया को दिखाया। जिसमें मनोज नरवणे ने लिखा था कि दोस्तों मेरी किताब अब उपलब्ध है। बस इस लिंक को फॉलो करें।  

दरअसल, पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे ने 15 दिसंबर 2023 को रात 8 बजकर 10 मिनट पर ट्वीट किया था। उन्होंने पेंगुइन के ट्वीट को शेयर भी किया था, जिसमें लिखा गया है कि बुक को प्री ऑर्डर किया जा सकता है। 

राहुल गांधी बोले- मुझे जनरल नरवणे पर भरोसा

राहुल गांधी ने कहा कि मैं जो कहना चाह रहा हूं वह यह है – या तो मिस्टर नरवणे झूठ बोल रहे हैं या पेंगुइन झूठ बोल रहा है। मुझे नहीं लगता कि पूर्व आर्मी चीफ झूठ बोलेंगे। पेंगुइन का कहना है कि किताब पब्लिश नहीं हुई है। लेकिन किताब Amazon पर उपलब्ध है। जनरल नरवणे ने ट्वीट किया है, “प्लीज 2023 में मेरी किताब खरीदें।” मुझे पेंगुइन से ज़्यादा नरवणे जी पर भरोसा है। क्या आपको नरवणे जी से ज़्यादा पेंगुइन पर भरोसा है? मुझे लगता है कि नरवणे जी ने अपनी किताब में कुछ ऐसी बातें कही हैं जो भारत सरकार और भारत के प्रधानमंत्री के लिए असुविधाजनक हैं। जाहिर है, आपको तय करना होगा कि पेंगुइन सच बोल रहा है या पूर्व आर्मी चीफ…।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *