Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद आई PM मोदी की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले

नई दिल्ली : भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार की शाम अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे अपने त्यागपत्र में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही है। उनके इस कदम से हर कोई हैरान है और सभी दलों के नेता और सांसद धनखड़ की उत्तम स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है।

क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम नरेंद्र मोदी ने जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद मंगलवार को X पर ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा- “श्री जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

धनखड़ का इस्तीफा मंजूर

जानकारी के मुताबिक, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा मंगलवार को मंजूर कर लिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संविधान के अनुच्छेद 67ए के तहत तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की सूचना दे दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *