- पीएम मोदी ने कहा, केंद्र सरकार तेलंगाना का पूरा विकास करना चाहती है, लेकिन राज्य सरकार से सहयोग नहीं मिल रहा।
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार को तमिलनाडु और तेलंगाना के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने पहले हैदराबाद में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने यहां सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद सभा को संबोधित किया।
पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार दोपहर तेलंगाना में 11 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात देने पहुंचे। हैदराबाद एयरपोर्ट पर तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सौंदरराजन ने उनका स्वागत किया।
वहीं हैदराबाद में अपने पुराने रुख को दोहराते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पीएम मोदी की अगवानी के लिए एयरपोर्ट नहीं पहुंचे। ना ही उन्होंने पीएम मोदी के साथ किसी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पिछले 14 महीनों में यह पांचवीं बार है जब मुख्यमंत्री राज्य के बाद के दौरे पर प्रधानमंत्री की अगवानी नहीं की।
पीएम मोदी ने तेलंगाना को दी 11 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
तेलंगाना: प्रधानमंत्री पीएम मोदी हैदराबाद पहुंचे हैं जहां वे 11,360 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में AIIMS बीबीनगर का शिलान्यास किया। PM ने पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं, सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और अन्य विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।
पीएम मोदी ने तेलंगाना सीएम पर बोला जुबानी हमला
प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर और उनकी राजनीति पर हमला करते हुए कहा, “कुछ मुट्ठीभर लोग विकास कार्यों से भौखलाए हुए हैं, ऐसे लोग जो परिवारवाद, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार को पोषित करते रहे उन्हें काम करने वाले लोगों से परेशानी हो रही है। इन्हें देश, समाज के भले से कोई लेनादेना नहीं है। इन्हें सिर्फ अपने कुंबे को फलता-फूलता देखना पसंद है। तेलंगाना को ऐसे लोगों से सतर्क रहना ज़रूरी है।”

