Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

उज्जैन में किया वादा राजस्थान में पूरा किया, राहुल गांधी ने तीन स्टूडेंट्स को हेलिकॉप्टर में घुमाया

उज्जैन : 29 नवंबर को उज्जैन में यात्रा के दौरान राहुल 11वीं की स्टूडेंट्स शीतल, अंतिमा और 10वीं में पढ़ने वाली गिरिजा से मिले थे। इनसे राहुल ने उनके ड्रीम करियर को लेकर बात की। उनसे पूछा कि स्कूल के बाद पढ़ाई के अलावा उनके और क्या-क्या ड्रीम हैं। बातों ही बातों में इन छात्राओं ने राहुल से उनके साथ हवाई यात्रा करने की भी इच्छा जताई थी। उस समय राहुल ने तीनों से वादा किया था कि आपको जल्द हवाई यात्रा कराऊंगा। 10 दिन में ही राहुल गांधी ने वादा पूरा कर दिया।
विदित रहे कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा में इन दिनों राजस्थान में हैं। गुरुवार को यात्रा की बूंदी जिले में एंट्री हुई। कोटा में यात्रा कंप्लीट होने के बाद राहुल सीधे बूंदी के गुडली में बनाए गए हेलिपैड पहुंचे। वहां MP के उज्जैन की तीन स्टूडेंट राहुल के इंतजार में बैठी थीं। वे राहुल के साथ हेलिकॉप्टर की राइड करने आईं थीं। राहुल ने 10 दिन में ही अपना वादा निभाते हुए तीनों छात्राओं के साथ 20 मिनट की हेलिकॉप्टर राइड की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *