Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

राहुल गांधी की सजा के खिलाफ, विजय चौक तक कांग्रेस का मार्च

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को गुरुवार को गुजरात के सूरत की कोर्ट ने 2 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने मोदी सरनेम संबंधी बयान को लेकर राहुल गांधी को जमानत भी दे दी और उनकी सजा के अमल पर 30 दिनों तक के लिए रोक लगा दी। दो साल की सज़ा मिलने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता पर भी खतरा मंडरा रहा है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने ऐलान किया है कि वो विजय चौक तक मार्च निकालेंगे। कांग्रेस के इस मार्च में विपक्षी दलों ने भी समर्थन किया है।

सूरत की कोर्ट के इस फैसले के बाद कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार पर हमलावर हैं। कांग्रेस ने प्रदर्शन का एेलान किया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता साढ़े 11 बजे से लेकर 12 बजे के बीच विजय चौक जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि हमने राष्ट्रपति से भी मिलने का वक्त मांगा है।

सोमवार को देशभर में कांग्रेस करेंगी प्रदर्शन

इस मामलें को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के नेताओं के साथ अपने आवास पर कल एक बैठक की है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे से 12 बजे के बीच विजय चौक हम लोग जाएंगे। सुबह 10 बजे विपक्षी दलों की बैठक होगी। शाम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगे। सोमवार को दिल्ली में और अलग-अलग राज्यों में प्रर्दशन होगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *