नई दिल्ली : मिजोरम रेलवे पुल दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलवे ने दुख जाहिर करते हुए अपनी संवेदना जाहिर की है। पीएम मोदी ने सभी मारे गए मजदूरों के परिजनों को दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता और घायल हुए कार्मिकों के लिए 50 हजार रुपए के मुआवजे का एलान किया है। करीब दोपहर 11 बजे यह पुल 104 मीटर की ऊंचाई से गिरा और फिर चारों तरफ चीख पुकार मच गई।
घटना के दौरान 35 से 40 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। यह पुल बैराबी को सायरांग से जोड़ने वाली कुरूंग नदी पर बन रहा था। नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के CPRO सब्यसाची दे ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया- रेलवे की ओर से रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर भेजी गई है। उधर, PM और रेलवे ने घटना पर दुख जताते हुए मुआवजे की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से पीड़ित परिजनों को 2 लाख और रेलवे ने 10 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इसके अलावा PMO की ओर से घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं रेलवे ने गंभीर घायलों को 2 लाख रुपए और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।
मिजोरम के CM जोराम थांगा ने हादसे की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने लिखा- प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। जिन लोगों ने हादसे के दौरान लोगों की मदद की, उनका भी धन्यवाद।
हादसे में बंगाल के भी मजदूरों की जान गई
उधर, पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने भी घटना पर दुख जताया है। ममता ने कहा- प्रोजेक्ट में पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के भी कुछ मजदूर काम कर रहे थे। बंगाल के मुख्य सचिव को मिजोरम सरकार से संपर्क कर जानकारी लेने को कहा है। मालदा प्रशासन को पीड़ित परिवार के लोगों को हर संभव मदद का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें…

