Breaking
Thu. May 14th, 2026

मिजोरम में अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे पुल गिरा, 17 की मौत, हादसे के वक्त 35 से 40 मजदूर ब्रिज पर काम कर रहे थे

नई दिल्ली : मिजोरम में बुधवार को निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से कम से कम 17 श्रमिकों की मौत की खबर है। न्यूज एजेंसी PTI ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि राजधानी आइजोल से 21 किलोमीटर दूर सायरंग में सुबह 10 बजे यह हादसा हुआ है।

घटना के दौरान 35 से 40 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। यह पुल बैराबी को सायरंग से जोड़ने वाली कुरूंग नदी पर बन रहा था। प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “मलबे से अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं। कई अन्य अभी भी लापता हैं।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *