Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

भारतीय रेलवे में बिना परीक्षा नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी भी अच्छी, जल्द करें आवेदन

दैनिक उजाला डेस्क, मथुरा : भारतीय रेलवे (Indian Railway) में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) के तहत जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (JTA) के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 जून, 2023 तक या उससे पहले ऑफ़लाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्हें अपना आवेदन SCR के कार्यालय में जमा करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के कुल 35 पद रिक्त हैं। उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन फॉर्म Indian Railway SCR की आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन 30 जून 2023 तक या उससे पहले कर सकते हैं।

क्या है शैक्षणिक योग्यता

  • जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (वर्क्स) (कॉन्स्टेंट / ओएल) – सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट की डिग्री या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या सिविल इंजीनियरिंग में बी.एससी की डिग्री होनी चाहिए।
  • जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (इलेक्ट्रिकल) (ड्राइंग) (कांस्टेंट/ओएल) – बैचलर डिग्री (ए) मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग या (बी) मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के किसी भी सब स्ट्रीम का संयोजन या मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या (बी) मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के किसी भी सब स्ट्रीम का कॉम्बिनेशन होना चाहिए।
  • जूनियर टेक्निकल एसोसिएट एस एंड टी (ड्राइंग) (कांस्टेंट / ओएल) – (ए) इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / सूचना प्रौद्योगिकी / संचार इंजीनियरिंग / कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग / कंप्यूटर विज्ञान / कंप्यूटर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या (बी) इलेक्ट्रिकल के किसी भी सब स्ट्रीम का कॉम्बिनेशन / इलेक्ट्रॉनिक्स / सूचना प्रौद्योगिकी / संचार इंजीनियरिंग / कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग / कंप्यूटर विज्ञान / कंप्यूटर इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।

इस उम्र तक करें आवेदन

यूआर – 18-33 वर्ष
ओबीसी – 18-36 वर्ष

आवेदन शुल्क

एससी/एसटी/ओबीसी/महिला/अल्पसंख्यक/ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क – 250 रुपये
अन्य उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क- 500 रुपये
एससी/एसटी – 18-38 वर्ष

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *