Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन आज से शुरू, छह प्रस्तावों पर होगा मंथन

रायपुर : कांग्रेस के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का आज से शुरू हो रहा है। अधिवेशन में छह प्रस्तावाें पर मंथन होगा। शुक्रवार को कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की बैठक होगी। इसके साथ ही विषय समिति की बैठक में छह प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को रायपुर पहुंच रहे हैं। अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 25 फरवरी को उदघाटन के दौरान पार्टी की 2024 की दशा दिशा की रूपरेखा रखेंगे। पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इसी दिन सत्र को संबोधित करेंगी। जबकि राहुल गांधी आखिरी दिन 26 फरवरी को प्लेनरी सत्र में अपनी बात रखेंगे।

क्या होगा स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में…
कांग्रेस के आगामी कार्यक्रमों की रणनीति इस बैठक में तय होगी। सबसे महत्वपूर्ण होगा CWC का चुनाव। ये चुनाव होगा भी या नहीं इस पर चर्चा की जाएगी। दिनभर इस बैठक के बाद शाम के वक्त सब्जेक्ट कमेटी की बैठक होगी। जिसमें तय किया जाएगा कि इस अधिवेशन में किन बड़े विषयों पर चर्चा की जानी है। चर्चा के बाद उन संबंधित विषयों पर रणनीति बनाई जाएगी। पार्टी को जनता के मूड, के हिसाब से सलाह देंगे कि क्या करें और क्या न करें।

आज रायपुर आएंगे 62 बड़े नेता
शुक्रवार को राहुल गांधी के अलावा देशभर से 62 और बड़े कांग्रेस नेता रायपुर आएंगे। इनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री, कांग्रेस के अन्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, कई विधायक और प्रदेश की सरकारों में मंत्री शामिल हैं। सचिन पायलट और पूर्व मंत्री शिवराज पाटिल भी शुक्रवार को रायपुर आएंगे।

  • 25 और 26 फरवरी को क्या- क्या होगा
  • 25 फरवरी को प्रस्ताव: राजनीतिक, आर्थिक और इंटरनेशनल अफेयर्स पर चर्चा के बाद प्रस्ताव लाए जाएंगे
  • 26 फरवरी को – कृषि, किसान कल्याण, युवा रोजगार और शिक्षा तथा सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण पर चर्चा होगी
  • 26 फरवरी को ही दो बजे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का अंतिम भाषण होगा। चार बजे पैदल रैली होगी। जिसमें कांग्रेस के बड़े नेता जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *