Breaking
Sat. Apr 4th, 2026

CNG Price Hike: जयपुर में महंगी हुई सीएनजी, Torrent Gas ने 2.50 रुपये प्रति किलो बढ़ाए दाम

  • जयपुर में टोरेंट गैस ने CNG की कीमतों में 2.50 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की है, इस फैसले से ऑटो चालक काफी परेशान हैं

जयपुर: ईरान युद्ध से देश में एलपीजी और पेट्रोल पदार्थों के आयात पर काफी असर पड़ा है। एलपीजी की किल्लत झेल रहे लोगों के सामने अब नई परेशानी खड़ी हो गई है। जयपुर में Torrent Gas ने सीएनजी की कीमतें बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक शहर में सीएनजी (CNG) की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। इससे लोगों को अचानक हुई वृद्धि के बाद गुलाबी नगरी के लोगों और खासकर परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों में भारी चिंता देखी जा रही है।

ऑटो चालकों पर दोहरी मार

कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर ऑटो रिक्शा चालकों पर पड़ा है। स्थानीय ऑटो चालकों का कहना है कि सीएनजी के दाम बढ़ने से उनका मुनाफा लगातार कम हो रहा है। इन लोगों ने बताया कि अब न्यूनतम मजदूरी कमाने के लिए भी उन्हें सड़कों पर पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा घंटों तक काम करना पड़ रहा है।

एक ऑटो चालक ने बताया कि पहले जहां दिनभर में ठीक-ठाक बचत हो जाती थी, अब वही कमाई बनाए रखने के लिए अतिरिक्त चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वहीं, यात्रियों पर भी इसका असर पड़ सकता है, क्योंकि किराए में बढ़ोतरी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

आम जनता की बढ़ी चिंता

महंगाई के इस दौर में पेट्रोलिय पदार्थों और गैस के बढ़ते दामों ने मध्यम वर्गीय परिवारों के बजट को बिगाड़ दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीएनजी के दाम बढ़ने से न केवल निजी वाहनों का खर्च बढ़ेगा, बल्कि आने वाले दिनों में सार्वजनिक परिवहन और माल ढुलाई के किराए में भी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे रोजमर्रा की चीजें और महंगी होने का डर है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *