Breaking
Tue. Mar 31st, 2026

रोहित शर्मा ने जयपुर में मनाया जन्मदिन,पत्नी संग केक काटा:सूर्यकुमार यादव ने हिटमैन के चेहरे पर लगाया केक

जयपुर : इंडिया की वनडे और टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा बुधवार को 38 साल के हो गए। उन्होंने जयपुर में अपना जन्मदिन मनाया। होटल राजपुताना शेरेटन में स्पेशल केक तैयार किया गया। इस पर ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा की खास तस्वीरें लगाई गईं। केक पर ‘हैप्पी बर्थडे हिटमैन’ भी लिखा गया।

रोहित ने पत्नी रितिका, बच्चों और मुंबई इंडियंस (MI) टीम के साथी प्लेयर्स की मौजूदगी में केक काटा। रितिका ने उन्हें केक खिलाया और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने रोहित के चेहरे पर केक लगाकर उन्हें बधाई दी।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस का गुरुवार को जयपुर के SMS स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) से मुकाबला होगा।

सबसे पहले देखिए, बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें…

रोहित शर्मा ने अपनी पत्नी रितिका के साथ जयपुर में बर्थडे सेलिब्रेट किया।

रोहित शर्मा ने अपनी पत्नी रितिका के साथ जयपुर में बर्थडे सेलिब्रेट किया।

होटल की ओर से रोहित शर्मा के लिए खास केक तैयार किया गया था। इस पर रोहित की फोटोज लगाई गई थीं।

होटल की ओर से रोहित शर्मा के लिए खास केक तैयार किया गया था। इस पर रोहित की फोटोज लगाई गई थीं।

मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा के चेहरे पर केक लगाकर बधाई दी।

मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा के चेहरे पर केक लगाकर बधाई दी।

मां ने लिखा- हैप्पी बर्थडे टू अ ग्रेट सन

रोहित को उनकी मां पूर्णिमा शर्मा ने भी खास अंदाज में बर्थडे विश किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर रोहित के बचपन से जवान होने तक की 12 फोटोज का एक कोलाज शेयर किया। इनमें फैमिली की वो तस्वीरें भी शामिल हैं, जिनमें रोहित अपने भाई और परिवार के साथ दिखाई दे रहे हैं। मां ने लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे टू अ ग्रेट सन’।

देशभर में मनाया जन्मदिन

हिटमैन रोहित के जन्मदिन को देशभर में उनके फैंस ने सेलिब्रेट किया। X, इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर क्रिकेटर्स ने उन्हें शुभकामनाएं दी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चेन्नई सुपर किंग्स सहित आईपीएल की कई फ्रेंचाइजी टीमों ने भी उन्हें बधाई दी। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें देश का कैप्टन बताते हुए ‘द प्राइड ऑफ ए बिलियन’ बताया।

राजस्थानी अंदाज में हुआ था परिवार का स्वागत ​​​​​​​

इससे पहले, सोमवार को मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी जयपुर पहुंचे थे। जबकि उनके फैमिली मेंबर्स एक दिन बाद मंगलवार को जयपुर आए। रोहित शर्मा की पत्नी और बच्चे भी मंगलवार शाम आए थे, जिन्हें लेने के लिए खुद रोहित शर्मा जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। होटल पहुंचने पर राजस्थानी अंदाज में उनके परिवार का स्वागत किया था।

मंगलवार शाम रोहित की पत्नी रितिका मुंबई से जयपुर पहुंची थीं। जिन्हें रिसीव करने के लिए रोहित शर्मा एयरपोर्ट पहुंचे थे।

मंगलवार शाम रोहित की पत्नी रितिका मुंबई से जयपुर पहुंची थीं। जिन्हें रिसीव करने के लिए रोहित शर्मा एयरपोर्ट पहुंचे थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *