Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

‘पुरूष करें तो रासलीला, महिला करें तो करैक्टर ढीला’, SDM ज्योति मौर्या प्रकरण पर राजभर की टिप्पणी

आजमगढ़ : एसडीएम ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्या का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। इस मामले को लेकर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने प्रतिक्रिया दी है। राजभर ने कहा कि यह कहां का न्याय है। ज्योति मौर्या का समर्थन करते हुए राजभर ने कहा कि पुरुष करें तो रासलीला, महिला करें तो करैक्टर ढीला.. यह कहां का न्याय है?

राजभर ने कहा कि देश में लाखों पुरुषों ने महिलाओं को छोड़ा तो कोई बोलने नहीं आया और जब एक महिला ने पुरूष को छोड़ा तो पूरे देश में बवाल मच गया। मीडिया ने जब पूछा कि किसके उपर कार्रवाई होनी चाहिए तो जवाब में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कितने पुरुषों पर अब तक कार्रवाई हुई है, जब उन्होंने अपनी पत्नियो को छोड़ा? सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कुछ लोग खाली रहते हैं, इसलिए सोशल मीडिया पर मजा लेने के लिए टीका टिप्पणी करते हैं।

ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद 6-6 एमएलए लेकर लखनऊ में हैं। हम लोग 6 गोली वाले बाबा हैं। दरअसल, ओमप्रकाश राजभर आजमगढ़ में संगठन की समीक्षा करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने उक्त बातें कहीं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *