Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ बीकानेर ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

दैनिक उजाला, संवाद बीकानेर : श्रीराष्ट्रीय परशुराम सेना संघ बीकानेर ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। संघ के संस्थापक दिनेश राणेजा और कार्यकारिणी सचिव सूरज करण शर्मा की अगुवाई में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं।

संघ के बीकानेर जिला अध्यक्ष अर्जुन पंचारिया सिंधु ने जानकारी दी कि संगठन को मजबूती देने के लिए नोखा तहसील अध्यक्ष के रूप में कमल पंचारिया को नियुक्त किया गया है। साथ ही, नागौर जिले से दिनेश शर्मा को कार्यकर्ता के रूप में जोड़ा गया है, जो संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस बैठक में संघ के पूर्व बीकानेर जिला अध्यक्ष राजकुमार पंचारिया की संगठन के प्रति की गई सेवाओं की सराहना की गई। उन्होंने अपने कार्यकाल में संघ को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। वर्तमान में संघ के कार्यों को आगे बढ़ाने में आशीष पंचारिया, वासु देव कठातला, गौतम जाजड़ा, रणजीत कठातला, रामस्वरूप कठातला, मूलचंद पंचारिया और सवाई उपाध्याय सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए समाजसेवा और संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।

संघ का उद्देश्य

श्रीराष्ट्रीय परशुराम सेना संघ का उद्देश्य समाज में सनातन संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और परशुराम जी के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार करना है। संघ शिक्षा, सेवा और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संघ की नई कार्यकारिणी से उम्मीद की जा रही है कि यह समाज के उत्थान में अहम भूमिका निभाएगी और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *