Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

आजम खान को सता रहा एनकाउंटर का डर, जेल जाने से पहले दिया बड़ा बयान

लखनऊ : सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को अलग-अलग जेलों में शिफ्ट किया जा रहा। सूत्रों की माने तो रामपुर जेल से निकालकर आजम को सीतापुर और अब्दुल्ला को हरदोई जिला जेल में रखा जाएगा। जबकि तंजीन फातिमा रामपुर जेल में ही रहेगी। आजम को जब शिफ्ट करने के लिए जेल से निकाला गया, तो उन्होंने अपनी हत्या का आशंका जताई। कहा- हमारा एनकाउंटर भी किया जा सकता है। कुछ भी हो सकता है।

आपको बतादें कि सुबह लगभग 5 बजे आजम और उनके बेटे को जेल से निकाला गया। आजम को प्रिजन वैन और उनके बेटे अब्दुल्ला को वज्र वाहन से भारी सुरक्षा के बीच शिफ्ट किया जा रहा है। पुलिस की टीम जब आजम को गाड़ी में बीच में सीट पर बैठा रही थी तो आजम ने बैठने से मना कर दिया।

उन्होंने कमर में दर्द का हवाला दिया। इस दौरान आजम ने बड़े बेटे से 2 चादरें भी मांगी। जेल से निकलने के बाद आजम परेशान दिखे। वह बार-बार बेटे अब्दुल्ला से मिलकर बात कर रहे थे। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उनसे कहा कि चिंता मत कीजिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *