Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

MP में बगावतः BJP विधायक ने बनाई अलग VJP

भोपाल : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में इस बार बीजेपी को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि BJP विधायक ने ही अपनी अलग पार्टी VJP बना दी है। यह कई सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा विधायक की इस बगावती तेवर से पार्टी में चिंता की लकीरें दिखने लगी हैं। भाजपा विधायक ने सुभाष चंद्र बोस जैसे तेवर दिखाते हुए कहा है कि तुम मुझे 30 सीटें दे दो, मैं तुम्हें अलग विन्ध्य प्रदेश दूंगा।

मध्यप्रदेश में इसी साल होने वाली विधानसभा चुनाव 2023 आसान नहीं दिख रहे हैं। मैहर से भाजपा के विधायक नारायण त्रिपाठी ने विंध्य जनता पार्टी (vjp) का गठन किया है। अपनी ही पार्टी से नाराज चल रहे त्रिपाठी ने ऐलान किया है कि इस पार्टी का रजिस्ट्रेशन भी हो गया है। त्रिपाठी का दावा है कि वे मध्यप्रदेश से अलग विन्ध्य प्रदेश बनाकर दिखाएंगे। भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी इससे पहले भी बगावती तेवर दिखा चुके हैं। तीन साल पहले भी वे कांग्रेस के संपर्क में आ गए थे। उस समय भी वे अलग विंध्य प्रदेश बनाने की मांग कर रहे थे।

BJP को बड़ा झटका

त्रिपाठी अब तक समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा से चार बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। कई बार कांग्रेस के संपर्क में आने से अटकलें तेज हो जाती हैं। शुरू से ही त्रिपाठी की तल्खियां सीएम शिवराज सिंह चौहान और सरकार से नजर आती रही हैं। लेकिन, इस बार विन्ध्य की पूरी सीटों पर विन्ध्य जनता पार्टी के प्रत्याशी उतारने के ऐलान के बाद से प्रदेश में सियासत गर्माने लगी है। सवर्ण समाज के मतदाताओं के गुस्से के बावजूद पिछले चुनाव में विन्ध्य की 30 सीटों में से 27 सीटों पर BJP के उम्मीदवार जीते थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *