Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

धवन और वॉर्नर जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ 9वीं सीरीज में तीसरी बार ‘प्‍लेयर ऑफ द सीरीज’ बने शुभमन

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए आखिरी वनडे मुक़ाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया। गिल ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 गेंद पर 13 चौके और 5 सिक्स की मदद से 112 रन बनाए। जिसकी मदद से भारत ने न्यूजीलैंड को 90 रन से हरा दिया और तीन मैचों की इस सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया।

गिल ने सिर्फ इस मैच में ही नहीं बल्कि पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। गिल ने तीन मैच की इस सीरीज में 180 के औसत से 360 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक दोहरा शतक लगाया है। भारतीय सलामी बल्लेबाज ने पहले मैच में शानदार दोहरा शतक लगाते हुए 208 रनों की पारी खेली। वहीं दूसरे मुक़ाबले में गिल ने नाबाद 40 रन ठोके। जिसके लिए उन्हें ‘प्‍लेयर ऑफ द सीरीज’ अवार्ड से नवाजा गया है।

अपने छोटे से करियर में यह तीसरी बार है जब गिल को ‘प्‍लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया है। मात्र 9 सीरीज में तीन ‘प्‍लेयर ऑफ द सीरीज’ अवार्ड जीतने वाले गिल इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं। इसके अलावा उन्होंने डेविड वॉर्नर और शिखर धवन जैसे की बराबरी कर ली है। धवन और वॉर्नर को भी वनडे में तीन ‘प्‍लेयर ऑफ द सीरीज’ अवार्ड मिले हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *