Breaking
Wed. Feb 11th, 2026

‘सुना भारत में T20 WC हो रहा’, टूर्नामेंट के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने दिया बड़ा बयान, कहा- USA आपके साथ

  • T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है, भारतीय टीम ने USA के खिलाफ मैच से अपने अभियान का आगाज किया

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका कर रहे हैं। क्रिकेट का यह बड़ा टूर्नामेंट अब पूरी दुनिया का ध्यान खींच रहा है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस टूर्नामेंट को लेकर प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने USA क्रिकेट टीम को T20 वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं देते हुए एक संदेश शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ट्रंप ने USA टीम के लिए क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें अभी पता चला कि भारत में क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है! वह टीम USA को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। हमारी टीम बहुत मजबूत है। अमेरिका के लोगों का सपोर्ट आपके साथ है! ट्रंप के इस बयान के बाद अमेरिका में क्रिकेट को लेकर बढ़ती दिलचस्पी पर भी चर्चा तेज हो गई है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे इस T20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी को हो चुकी है, जबकि 8 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। USA को ग्रुप A में रखा गया है, जहां उसकी टक्कर भारत, पाकिस्तान, नामीबिया और नीदरलैंड्स से है।

वानखेड़े में भारत को दी जबरदस्त टक्कर

USA ने अपने T20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ मुकाबले से की। यह मैच उम्मीद से ज्यादा रोमांचक रहा और अमेरिकी टीम ने भारतीय बल्लेबाजी को काफी हद तक परेशान किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को USA के गेंदबाजों ने शुरुआत में ही दबाव में ला दिया। पावरप्ले में टीम इंडिया का स्कोर 46/4 हो गया। अभिषेक शर्मा डक पर आउट हुए, जबकि शैडली वैन शाल्कविक ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में तीन विकेट लेकर भारत को झटका दिया।

सूर्यकुमार ने खेली कप्तानी पारी

कठिन हालात में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला और 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस जुझारू पारी में 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। यह सूर्यकुमार का पांचवीं T20I पारी में चौथा अर्धशतक भी रहा। उनकी इस कप्तानी पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 161/9 का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए USA की टीम शुरुआत से ही दबाव में रही। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अमेरिका को 132/8 पर रोक दिया। मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट 29 रन देकर झटके और भारत को 29 रन से जीत दिलाई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *