Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

लॉर्ड्स टेस्ट- इंग्लैंड पहली पारी में 387 रन पर ऑलआउट: बुमराह को 5 विकेट; रूट का शतक

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारत ने इंग्लैंड को लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में 387 रन पर ऑलआउट कर दिया है। शुक्रवार को मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड ने 251/4 के स्कोर से खेलना शुरू किया। इंग्लिश टीम ने लंच से पहले 271 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। यहां से जैमी स्मिथ (51 रन) ने ब्रायडन कार्स (56 रन) के साथ 8वें विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी करके स्कोर 350 पार पहुंचा दिया।

लॉर्ड्स मैदान पर आज 99 रन से पारी को आगे बढ़ाने वाले जो रूट ने 104 रन बनाए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड कर दिया। बुमराह ने पारी में 5 विकेट झटके। उन्होंने इस सीरीज में दूसरी और करियर में 15वीं बार पारी में 5 विकेट झटके हैं।

रूट की बैटिंग से जुड़े 3 फैक्ट

  • रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 37वां शतक लगाया है। उन्होंने सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में स्टीव स्मिथ के 36 शतकों को पीछे छोड़ा।
  • रूट ने भारत के खिलाफ 3 हजार टेस्ट रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने इस पारी में अपना 45वां रन बनाते ही यह अचीवमेंट हासिल कर लिया।
  • रूट ने इंग्लैंड में 7 हजार टेस्ट रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने दिन के आखिरी ओवर में यह उपलब्धि हासिल की।

जैमी स्मिथ सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने वाले विकेटकीपर

जैमी स्मिथ 51 रन बनाकर आउट हुए। वे गेंद के लिहाज से सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के सरफराज अहमद (1311 बॉल) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। जैमी ने सिराज के ओवर की पहली बॉल पर चौका लगाया और नया रिकॉर्ड बनाया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्‌डी, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और शोएब बशीर।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *