दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे आज वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। भारत में दोनों टीमों के बीच 7 वनडे सीरीज खेली गईं, सभी होम टीम ने ही जीतीं।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवॉन कॉन्वे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिच हे (विकेटकीपर), जैडन लेनोक्स, जैक फॉल्क्स, काइल जैमीसन, माइकल रे।
काली मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा मैच
मैच से पहले पिच को लेकर कमेंटेटर साइमन डूल ने बताया कि मैदान की बाउंड्री स्क्वायर में दोनों तरफ 67 मीटर की है, जबकि सीधी बाउंड्री 77 मीटर की है, जो थोड़ी लंबी मानी जा रही है। उनके मुताबिक पिच पढ़ना थोड़ा मुश्किल है। यह ब्लैक सॉयल (काली मिट्टी) की पिच है, जिस पर हल्की दरारें नजर आ रही हैं और कुछ दरारें धीरे-धीरे चौड़ी भी हो रही हैं।
हेड टु हेड रिकॉर्ड में टीम इंडिया को बढ़त
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 120 वनडे खेले गए। 62 में भारत और 50 मे न्यूजीलैंड को जीत मिली। 7 बेनतीजा रहे, वहीं 2014 में एक मैच टाई भी रहा। भारत में दोनों ने 40 वनडे खेले, 31 में टीम इंडिया और महज 8 में कीवी टीम ने बाजी मारी। एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा।

