Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम का ऐलान: सूर्या कप्तान, शुभमन बाहर; ईशान की वापसी

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। शनिवार को मुंबई स्थित BCCI हेड ऑफिस में सचिव देवजीत सैकिया ने चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी में स्क्वॉड का ऐलान किया।

अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि शुभमन गिल को बाहर किया गया है। संजू सैमसन भी टीम का हिस्सा है। ईशान किशन और रिंकू सिंह को मौका दिया गया है। चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा-

QuoteImage

शुभमन गिल इस समय रन नहीं बना पा रहे हैं और पिछले वर्ल्ड कप में भी नहीं खेले थे।QuoteImage

वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गिल के चयन न होने पर कहा-

QuoteImage

हम टॉप पर एक कीपर चाहते थे।QuoteImage

यह तस्वीर सिलेक्शन मीटिंग की है। इसे BCCI ने सोशल प्लेटफार्म X पर पोस्ट किया।

यह तस्वीर सिलेक्शन मीटिंग की है। इसे BCCI ने सोशल प्लेटफार्म X पर पोस्ट किया।

यह टीम वर्ल्ड कप से पहले 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही 3 वनडे और 5 टी-20 मैचों की सीरीज भी खेलेगी। टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान और नीदरलैंड मैच से होगी। इसी दिन भारत वानखेड़े स्टेडियम में UAE से अपना पहला मैच खेलेगा। फाइनल 8 मार्च 2026 को खेला जाएगा। इसका वेन्यू बाद में तय होगा।

सिलेक्शन की खास बातें…

  • सिलेक्टर्स ने शुभमन गिल को स्क्वॉड में जगह नहीं दी, जो सबसे बड़ा फैसला माना जा रहा है। वे आउट ऑफ फॉर्म हैं।
  • अक्षर पटेल को नया उपकप्तान बनाया गया है। यह पहली बार है, जब अक्षर को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी के लिए संजू सैमसन और ईशान किशन दोनों को टीम में शामिल किया गया है।
  • रिंकू सिंह की टीम में वापसी हुई है, जो मिडिल ऑर्डर और फिनिशर के तौर पर अहम भूमिका निभा सकते हैं।

2024 में वर्ल्ड चैंपियन बना था भारत

भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैंपियन है। 29 जून 2024 को बारबडोस में टीम इंडिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैंपियन है। 29 जून 2024 को बारबडोस में टीम इंडिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

भारत अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई में USA के खिलाफ करेगा। उसके बाद 12 फरवरी को नामीबिया से दिल्ली, 15 फरवरी को पाकिस्तान से कोलंबो और 18 फरवरी को नीदरलैंड से अहमदाबाद में मैच होंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *