Breaking
Sun. Feb 15th, 2026

भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से पहला वनडे हराया:शुभमन ने 87 रन बनाए, अक्षर-श्रेयस की फिफ्टी

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : भारत ने इंग्लैंड को पहला वनडे 4 विकेट से हरा दिया है। नागपुर के VCA स्टेडियम में इंग्लैंड ने बैटिंग चुनी, टीम 47.5 ओवर में 248 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत ने 38.4 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। दूसरा वनडे 9 फरवरी को कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत से शुभमन गिल ने 87, श्रेयस अय्यर ने 59 और अक्षर पटेल ने 52 रन बनाए। रवींद्र जडेजा और हर्षित राणा को 3-3 विकेट मिले। इंग्लैंड से जोस बटलर ने 52 और जैकब बेथेल ने 51 रन बनाए। आदिल रशीद और साकिब महमूद को 2-2 विकेट मिले।

जडेजा ने लगाई विनिंग बाउंड्री

39वें ओवर की चौथी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने साकिब महमूद के खिलाफ चौका लगाया। इसी के साथ टीम ने टारगेट हासिल कर लिया। जडेजा 12 और हार्दिक पंड्या 9 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

राहुल 2 रन बनाकर आउट

केएल राहुल 36वें ओवर में आदिल रशीद की गेंद पर कैच आउट हुए। राहुल ने 9 गेंद पर 2 रन बनाए। उन्हें रशीद ने कॉट एंड बोल्ड किया। उनके विकेट के वक्त टीम का स्कोर 225/5 रहा।

अक्षर 52 रन बनाकर आउट

अक्षर पटेल ने 6 चौके और 1 छक्का लगाया।

अक्षर पटेल ने 6 चौके और 1 छक्का लगाया।

34वें ओवर में आदिल रशीद ने अक्षर पटेल को बोल्ड किया। अक्षर ने 47 गेंद पर 52 रन बनाए, उनकी पारी में 6 चौका और 1 छक्का शामिल रहा। अक्षर ने शुभमन गिल के साथ 108 रन की पार्टनरशिप भी की।

अक्षर पटेल ने भारत में पहली वनडे फिफ्टी लगाई

अक्षर पटेल ने 46 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की।

अक्षर पटेल ने 46 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की।

अक्षर पटेल ने 33वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाया। इसी के साथ उन्होंने भारत में अपने वनडे करियर की पहली फिफ्टी भी पूरी कर ली। उन्होंने शुभमन गिल के साथ चौथे विकेट के लिए सेंचुरी पार्टनरशिप भी पूरी की।

शुभमन-अक्षर ने सेंचुरी पार्टनरशिप की

अक्षर पटेल ने शुभमन गिल के साथ चौथे विकेट के लिए सेंचुरी पार्टनरशिप कर ली।

अक्षर पटेल ने शुभमन गिल के साथ चौथे विकेट के लिए सेंचुरी पार्टनरशिप कर ली।

33वें ओवर की दूसरी गेंद पर शुभमन गिल ने ब्रायडन कार्स के खिलाफ चौका लगाया। इसी के साथ उन्होंने अक्षर पटेल के साथ चौथे विकेट के लिए सेंचुरी पार्टनरशिप भी पूरी कर ली। शुभमन ने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 94 रन की पार्टनरशिप की थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *