Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

बेंगलुरु ने जीता IPL-18 का ओपनिंग मैच:कोलकाता को 7 विकेट से हराया; कोहली-सॉल्ट ने अर्धशतक लगाए

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL-18 का ओपनिंग मैच जीत लिया है। टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हरा दिया। RCB ने KKR को 3 साल बाद हराया है। टीम को लगातार 4 हार के बाद जीत मिली है।

बेंगलुरु ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में 175 रन का टारगेट 16.2 ओवर में चेज कर लिया। विराट कोहली 59 रन बनाकर नाबाद लौटे। कप्तान रजत पाटीदार ने 34 और फिल सॉल्ट ने 56 रन बनाए। कोलकाता से एक विकेट वरुण चक्रवर्ती को मिला।

टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी कोलकाता ने कोलकाता ने 8 विकेट खोकर 174 रन बनाए। कप्तान अजिंक्य रहाणे (56 रन) ने फिफ्टी लगाई। जबकि सुनील नरेन ने 44 और अंगकृष रघुवंशी ने 30 रन का योगदान दिया। बेंगलुरु से क्रुणाल पंड्या ने 3 विकेट लिए। जोश हेजलवुड को 2 विकेट मिले। यश दयाल, रसिख सलाम और सुयश शर्मा को एक-एक विकेट मिला।

प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : रजत पाटीदार (कप्तान), फिल सॉल्ट, विराट कोहली, लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार सलाम, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड और यश दयाल।

इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण वक्रवर्ती, स्पेंसर जॉनसन।

इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव अरोड़ा।

लिविंगस्टन ने चौके से जिताया

RCB ने IPL-18 का पहला मैच जीत लिया है। टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हरा दिया। लियम लिविंगस्टन ने 17वें ओवर की दूसरी बॉल पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई।

कोहली की 30 बॉल पर फिफ्टी, IPL में 56वीं

फिफ्टी बनाने के बाद फैन ने कोहली के पैर छुए।

फिफ्टी बनाने के बाद फैन ने कोहली के पैर छुए।

13वें ओवर में विराट कोहली ने फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने 30 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की। यह कोहली की IPL में 56वीं फिफ्टी है। इसी ओवर में एक फैन मैदान पर घुस आया और कोहली के पैर छुए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *