Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

मेसी 22 मिनट में स्टेडियम से निकले;फैंस नाराज, कुर्सी-बोतलें फेंकीं:कोलकाता में एक झलक के लिए लोगों ने ₹12 हजार तक दिए

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी 14 साल बाद भारत आए हैं। उनके साथ उरुग्वे के स्टार फुटबॉलर लुईस सुआरेज और अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल भी आए हैं। तीनों खिलाड़ी देर रात करीब 2.30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने आज सुबह 11 बजे कोलकाता में 70 फीट ऊंचे स्टैच्यू का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान शाहरुख खान भी शामिल रहे।

इसके बाद तीनों सॉल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे। लेकिन वे वहां से जल्दी (करीब 22 मिनट) निकल गए। इससे नाराज फैंस ने स्टेडियम में स्टैंड से बोतलें और कुर्सियां ​​फेंकनी शुरू कर दीं।

मेसी यूनाइटेड नेशंस के चाइल्ड ऑर्गेनाइजेशन UNICEF के ब्रांड एम्बेसडर हैं, इसके तहत वे भारत में ‘GOAT इंडिया’ टूर कर रहे हैं।

मेसी 15 दिसंबर तक 3 दिन में 4 शहरों का दौरा करेंगे। इनमें हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली भी शामिल हैं। वे कोलकाता में ही बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से मिलेंगे। इस दौरान उन्हें मुंबई में सचिन तेंदुलकर से भी मिलना है। 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के साथ ही उनका दौरा खत्म होगा।

कोलकाता एयरपोर्ट से बाहर निकलते मेसी।

कोलकाता एयरपोर्ट से बाहर निकलते मेसी।

मेसी को देखने के लिए कोलकाता एयरपोर्ट पर फैंस की भीड़।

मेसी को देखने के लिए कोलकाता एयरपोर्ट पर फैंस की भीड़।

आनंद बोस ने इवेंट की डीटेल रिपोर्ट मांगी

इससे पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस इवेंट की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। यह कदम उन्होंने तब उठाया, जब फैंस ने लोकभवन में दी गई शिकायत में कहा कि टिकट बहुत महंगे हैं, इसके चलते वे अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देख भी नहीं पाएंगे। राज्यपाल को लोक भवन में कई फोन कॉल और ई-मेल मिले थे। फैंस ने बताया कि टिकटों की कीमत उनकी पहुंच से बाहर है। इन्हीं शिकायतों के बाद राज्यपाल ने इस मामले में रिपोर्ट तलब की।

नाराज फैंस ने सॉल्ट लेक स्टेडियम में हंगामा किया

12 हजार का टिकट लेकर पहुंचा था फैन

स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के एक फैन ने कहा, मेसी के आस-पास सिर्फ नेता और एक्टर थे। तो उन्होंने हमें क्यों बुलाया। हमने 12 हजार का टिकट लिया था, लेकिन हम उनका चेहरा भी नहीं देख पाए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *