Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

न्यूजीलैंड दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में:फिन एलन ने सबसे तेज शतक लगाया; साउथ अफ्रीका फिर चोकर्स साबित

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : न्यूजीलैंड ने दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने बुधवार को पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को एक विकेट से हराया। टीम पहली बार 2021 के फाइनल में पहुंची थी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कीवियों के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी।

साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 170 रन का टारगेट 12.5 ओवर में एक विकेट पर चेज कर लिया। फिन एलन ने 33 बॉल पर 100 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया।

टिम साइफर्ट 58 रन बनाकर आउट, सेंचुरी पार्टनरशिप ब्रेक

10वें ओवर की पहली बॉल पर न्यूजीलैंड ने पहला विकेट गंवाया। यहां पर टिम साइफर्ट 58 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कगिसो रबाडा ने बोल्ड कर दिया।

फिन एलन ने लगातार 4 बाउंड्री से शतक पूरा किया

न्यूजीलैंड ने 170 रन का टारगेट 12.5 ओवर में एक विकेट पर चेज कर लिया है।

13वें ओवर में मार्को यानसन की बॉल पर फिन एलन ने लगातार चार बाउंड्री लगाकर अपना शतक पूरा किया।

फिन एलन ने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *