दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : रोहित शर्मा ने रविवार को टी-20 वर्ल्ड कप जीत का एक साल पूरा होने पर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘आज ही के दिन’। टीम को जीत दिलाने वाले हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव ने भी टी-20 वर्ल्ड कप की यादें पोस्ट की हैं।
एक साल पहले 29 जून, 2024 को भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल बाद कोई ICC ट्रॉफी अपने नाम की थी।
रोहित शर्मा की इंस्टा पोस्ट
टी-20 वर्ल्ड कप जीत के फोटो

बारबाडोस के मैदान पर तिरंगा लहराते रोहित शर्मा।

मैच जीतने के बाद प्लेयर्स ने राहुल द्रविड़ को कंधे पर उठाया।

जीत के बाद पत्नी रितिका सजदेहन के साथ रोहित शर्मा।
रोहित के लिए खास था टी-20 वर्ल्ड कप
1. यह रोहित का दूसरा T20 वर्ल्ड कप खिताब था। पहला उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2007 में जीता था।
2. रोहित की बतौर कप्तान यह पहली ICC ट्रॉफी थी। 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टीम को हराया था।
3. रोहित टूर्नामेंट के सेकेंड टॉप स्कोरर थे। उन्होंने 8 मैच में 257 रन बनाए। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रन की मैच जिताऊ पारी भी शामिल थी।
रोहित के बाद हार्दिक ने पोस्ट किया वीडियो
यह दिन मैं कभी नहीं भूलूंगा: हार्दिक
टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का आखिरी ओवर हार्दिक पंड्या ने फेंका था। इस वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक इमोशनल हो गए थे। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “यह दिन मैं कभी नहीं भूलूंगा। हम सब कभी नहीं भूलेंगे।”
फाइनल में कैच पकड़ने वाले सूर्या ने ट्रॉफी के साथ फोटो पोस्ट की
फाइनल में सबसे महत्वपूर्ण कैच पकड़कर भारत को जीत दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव ने ट्रॉफी के साथ फोटो पोस्ट की है। उन्होंने लिखा, ’29 जून 2024 की यादें टीम ने शानदार खेल दिखाया और अरबों भारतीयों ने साथ खड़ा होकर इसे खास बना दिया।’

