Breaking
Sun. Feb 15th, 2026

बांग्लादेश को भारत में ही खेलने होंगे वर्ल्ड कप मुकाबले:ICC ने वेन्यू बदलने की मांग खारिज की, नहीं खेले तो पॉइंट्स कटेंगे

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की टी-20 वर्ल्ड कप के वेन्यू बदलने की मांग खारिज कर दी है। ICC ने स्पष्ट किया है कि बांग्लादेश को अपने सभी लीग मैच भारत में ही खेलने होंगे, नहीं तो उसे अपने अंक गंवाने पड़ेंगे।

BCB ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किए जाने के बाद सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में टी-20 वर्ल्ड कप के मैच खेलने से इनकार कर दिया था और ICC से अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की अपील की थी।

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को ICC अध्यक्ष जय शाह और कुछ अन्य अधिकारी मुंबई में मौजूद थे। उन्होंने पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अधिकारियों से चर्चा की और उसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से बातचीत की।

ICC ने साफतौर पर कहा कि वेन्यू में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और बांग्लादेश को भारत में ही वर्ल्ड कप के मैच खेलने होंगे, नहीं तो उसे अंक गंवाने होंगे।

मुस्तफिजुर रहमान ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आखिरी बार IPL खेला था। 2025 में मिनी ऑक्शन में उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा था।

मुस्तफिजुर रहमान ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आखिरी बार IPL खेला था। 2025 में मिनी ऑक्शन में उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा था।

क्या है पूरा विवाद?

16 दिसंबर को IPL मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके बाद बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के कारण भारत में मुस्तफिजुर का विरोध होने लगा। अब तक वहां 6 हिंदुओं की हत्या कर दी गई है। बाद में BCCI ने मुस्तफिजुर को IPL खेलने की अनुमति नहीं दी और 3 जनवरी को KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोशल मीडिया पर मुस्तफिजुर रहमान को हटाने की जानकारी दी।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोशल मीडिया पर मुस्तफिजुर रहमान को हटाने की जानकारी दी।

बांग्लादेश ने IPL प्रसारण पर बैन लगाया

KKR से मुस्तफिजुर को रिलीज किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और वहां की सरकार ने IPL के प्रसारण पर बैन लगा दिया। साथ ही भारत में वर्ल्ड कप मैच खेलने से भी इनकार कर दिया और ICC को वेन्यू बदलने के लिए ई-मेल भेजा था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *