Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

रणजी मैच में विराट से मिलने सिक्योरिटी तोड़कर घुसा फैन:ग्राउंड में पैर भी छुए

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : विराट कोहली 12 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी कर रहे हैं। वे दिल्ली की ओर से अरुण जेटली मैदान पर रेलवे के खिलाफ खेल रहे हैं। कोहली का यह मैच देखने के लिए अरुण जेटली स्टेडियम में गुरुवार को 15 हजार से ज्यादा फैंस आए हैं। फैंस RCB-RCB के नारे लगाकर कोहली का उत्साह बढ़ा रहे हैं।

लंच से पहले एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान के अंदर घुस गया। उसने मैदान पर ही कोहली के पैर भी छुए। इसके बाद तुरंत सिक्योरिटी ने उसे पकड़ा और मैदान से बाहर कर दिया। यहां दिल्ली की टीम टॉस जीतकर फील्डिंग कर रही है। लंच तक रेलवे ने पहली पारी में 5 विकेट पर 87 रन बना लिए हैं। उपेंद्र यादव 27 और करण शर्मा 2 रन पर नाबाद हैं।

कोहली को देखने के लिए दिल्ली के फैंस एक्साइटेड थे और सुबह 4 बजे से ही बड़ी संख्या में स्टेडियम के बाहर इकट्ठा हो गए थे।

कोहली को देखने के लिए सुबह 4 बजे से ही फैंस बड़ी संख्या में अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर इक्कठा हो गए थे।

कोहली को देखने के लिए सुबह 4 बजे से ही फैंस बड़ी संख्या में अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर इक्कठा हो गए थे।

विराट ने आखिरी रणजी मैच 2012 में खेला था

कोहली ने 2006 में तमिलनाडु के खिलाफ रणजी में डेब्यू किया था। विराट ने 2012 में अपना आखिरी रणजी मैच वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी में खेला था, जबकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने UP की कमान संभाली थी। मैच गाजियाबाद के नेहरू स्टेडियम में खेला गया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *