Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

मेसी को जय शाह ने टी-20 वर्ल्डकप का टिकट दिया: टीम इंडिया की जर्सी और दिग्गज क्रिकेटर्स के ऑटोग्राफ वाला बैट भी गिफ्ट किया

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सोमवार को अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी का सम्मान किया गया। इस मौके पर ICC चेयरमैन जय शाह ने उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप की इनविटेशनल टिकट और भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी भेंट की। इसके अलावा, शाह ने मेसी को दिग्गज क्रिकेटर्स के ऑटोग्राफ वाला बैट भी गिफ्ट किया।

सम्मान समारोह के दौरान मेसी ने सबसे पहले हाथ हिलाकर स्टेडियम में मौजूद फैंस का अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने रोड्रिगो डी पॉल और लुईस सुआरेज के साथ किक मारकर दर्शकों की ओर फुटबॉल उछाली, जिसमें से एक किक सीधे स्टेडियम के दूसरे माले तक पहुंच गई। इस दौरान मेसी ने बच्चों के साथ फुटबॉल खेलकर माहौल को और यादगार बना दिया।

इससे पहले स्टेडियम के बाहर मेसी की एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ जुटी रही। उन्हें सुबह ही राष्ट्रीय राजधानी पहुंचना था, लेकिन दिल्ली में घने कोहरे के कारण उनकी उड़ान को रोक दिया गया, जिसके चलते मेसी को मुंबई एयरपोर्ट पर ही कुछ समय तक रुकना पड़ा।

लियोनल मेसी, सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल को भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी दी गई।

लियोनल मेसी, सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल को भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी दी गई।

मेसी को ICC चेयरमैन जय शाह ने इनविटेशनल टिकट दी।

मेसी को ICC चेयरमैन जय शाह ने इनविटेशनल टिकट दी।

भारत के दिग्गज क्रिकेटर्स के ऑटोग्राफ वाला बैट भी गिफ्ट किया गया।

भारत के दिग्गज क्रिकेटर्स के ऑटोग्राफ वाला बैट भी गिफ्ट किया गया।

अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे लियोनल मेसी।

अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे लियोनल मेसी।

मेसी के साथ रोड्रिगो डी पॉल और लुईस सुआरेज हैं।

मेसी के साथ रोड्रिगो डी पॉल और लुईस सुआरेज हैं।

बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते उरुग्वे के लुईस सुआरेज।

बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते उरुग्वे के लुईस सुआरेज।

स्कूल छोड़कर मेसी को देखने पहुंचा फैन।

स्कूल छोड़कर मेसी को देखने पहुंचा फैन।

अरुण जेटली स्टेडियम में मेसी को देखने पहुंची फैंस की भीड़।

अरुण जेटली स्टेडियम में मेसी को देखने पहुंची फैंस की भीड़।

भारी खर्च पर अभिनव बिंद्रा ने सवाल उठाया

मेसी के दिल्ली पहुंचने से पहले ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने इस टूर के भारी खर्च पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लोग मेसी के साथ तस्वीर लेने और उन्हें देखने के लिए बड़ी रकम खर्च कर रहे हैं। यह लोगों का अपना पैसा है और उन्हें यह अधिकार है कि वे इसे जहां चाहें खर्च करें।

अभिनव बिंद्रा का मानना है कि यदि यही धन भारत में खेलों को बढ़ावा देने, बुनियादी ढांचे के विकास और खिलाड़ियों की मदद में लगाया जाए, तो भारतीय खिलाड़ियों के लिए कुछ भी असंभव नहीं रहेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *