दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेले गए मुकाबले में भारत ने 61 रनों से जीत हासिल की है। इसी के साथ टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में 8-1 का रिकॉर्ड बना लिया है। यानी इन दोनों टीमों के बीच कुल 9 मैच खेले गए हैं और भारत ने 8 मैचों में, जबकि पाकिस्तान ने 1 मैच में जीत हासिल की है। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए थे, जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम 114 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए हार्दिक, बुमराह, अक्षर और चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट अपने नाम किए और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया है। टीम लगातार 3 जीत के साथ ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है।
रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 176 रन का टारगेट चेज कर रही पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट झटके।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 40 बॉल पर 77 रन की पारी खेली। इस पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। कप्तान सूर्यकुमार ने 32 रन बनाए। सईम अयूब ने 3 विकेट।
टॉस के दौरान आपस में हाथ नहीं मिलाया
टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था।
धुरंधर फिल्म के रैपर हनुमानकाइंड ने परफॉर्म किया
टॉस से पहले धुरंधर फिल्म के रैपर हनुमानकाइंड ने परफॉर्म किया। ये वही सिंगर हैं, जिनके गाने पर पाकिस्तान में विवाद हो गया था। उन्होंने टाइटल ट्रैक सहित कई गाने परफॉर्म किए।

टॉस से पहले धुरंधर फिल्म के सिंगर हनुमानकाइंड ने परफॉर्म किया।

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टीम इंडिया को सपोर्ट करने पहुंचे। उन्होंने प्लेयर्स को गले लगाया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक और अबरार अहमद।
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

