Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

PAK कप्तान बोले-हैंडशेक न करने का जवाब मैच में देंगे:एशिया कप में सूर्या ने हाथ नहीं मिलाया था; कोलंबो में कल मुकाबला

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले से पहले शनिवार को कोलंबो में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान आगा ने हैंडशेक विवाद पर कहा- इसका जवाब हम कल मैदान पर देंगे।

पिछले साल हुए एशिया कप 2025 में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव समेत सभी प्लेयर्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। सूर्यकुमार ने कहा था कि उनकी टीम पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाएगी। यह फैसला पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए भारतीय नागरिकों के सम्मान में लिया गया था।

इसे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के समर्थन के तौर पर भी देखा गया था। दोनों टीमों के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला रविवार को कोलंबो में खेला जाएगा।

सलमान आली आगा पाकिस्तान टीम के कप्तान हैं।

सलमान आली आगा पाकिस्तान टीम के कप्तान हैं।

‘मैच अच्छे जज्बे में खेला जाना चाहिए’

आगा से भारत-पाक मैच के माहौल और राजनीति से अलग खेल भावना पर सवाल हुआ। उन्होंने कहा, मैच अच्छे जज्बे में खेला जाना चाहिए। मेरा मानना मायने नहीं रखता। खेल जैसे शुरू से खेला जाता रहा है, वैसे ही होना चाहिए।

‘इतिहास नहीं बदल सकते’

आगा ने माना कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने कहा, इतिहास नहीं बदल सकते। रिकॉर्ड अच्छा नहीं है, लेकिन इस बार बेहतर प्रदर्शन की कोशिश करेंगे।

आगा बोले- बाबर की फॉर्म पर भरोसा

पाकिस्तान कप्तान ने बाबर आजम की फॉर्म को लेकर चिंता से इनकार किया। उन्होंने कहा, बाबर हमारे लिए चिंता का विषय नहीं हैं। वे रन बना रहे हैं। उम्मीद है कल भी टीम की मदद करेंगे। हम बल्लेबाजी क्रम में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहते।

उस्मान का एक्शन दो बार ICC से क्लियर बताया

मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक के एक्शन पर उठे सवालों पर आगा ने कहा कि उन्हें ICC दो बार क्लियर कर चुकी है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता उनके एक्शन पर बात क्यों हो रही है। वे इन बातों पर ध्यान नहीं देते। हमारे लिए हर खिलाड़ी बराबर है।

उस्मान तारीक पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं।

उस्मान तारीक पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *