Breaking
Sun. Feb 15th, 2026

नशे में बेटा बना हैवान! बूंदी में मां के साथ कर डाला महापाप, नशा उतरा तो कबूला अपराध और फिर…

बूंदी : राजस्थान के बूंदी जिले में समाज को शर्मिंदा करने वाली घटना सामने आई हैं। मां बेटे के रिश्ता तार-तार हुआ है। जिले के डाबी थाना क्षेत्र में बेटे ने ही मां के साथ दरिंदगी की। बेटे ने शराब के नशे में मां को हवस का शिकार बनाया है। बूंदी पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने कहा कि जैसे ही घटना सामने आई, आरोपी को तत्काल पुलिस ने गिरफ्तार किया और उसे कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशेड़ी है।

हाथ जोड़े, मां होने की दुहाई दी लेकिन…

28 साल के बेटे ने अपनी 52 साल की मां के साथ ही दुष्कर्म किया। 30 अगस्त को महिला पास के गांव में रहने वाले अपने भाई के यहां गई थी। उसके साथ आरोपी बेटा भी था। शाम 6 बजे के करीब जब उसने मां को अपने साथ घर चलने को कहा तो मां ने मना कर दिया था लेकिन वह नहीं माना। जबरन घर चलने को राजी किया। घर जाने के लिए आरोपी मां को लेकर पैदल चल पड़ा। रास्ते में सुनसान जगह पर मां के साथ दुष्कर्म की वारदात अंजाम दी। मां ने हाथ जोड़कर काफी गुहार की। मां होने की दुहाई दी, लेकिन दरिंदे ने एक न सुनी।

छोटे भाई बहन को पता चला तो पुलिस तक पहुंचे

घटना के बाद मां घर पहुंची तो पीछे-पीछे आरोपी भी पहुंच गया। पीड़िता ने छोटे बेटे-बेटी को घटना की जानकारी दी, तो आरोपी फरार हो गया। छोटे बेटे और बेटी के साथ थाने पहुंचकर मां ने आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने शराब के नशे में वारदात अंजाम देना कबूल की। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

-जैसे ही घटना सामने आई, आरोपी को तत्काल पुलिस ने गिरफ्तार किया और उसे कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। आरोपी नशेड़ी है जिसने दरिंदगी की।

हनुमान प्रसाद मीणा, बूंदी पुलिस अधीक्षक

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *