Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

हिमाचल में कांग्रेस सरकार, सुखविंदर सुक्खू के शपथ ग्रहण में शामिल हुए राहुल, प्रियंका सहित कई दिग्गज

शिमला : रिज मैदान में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ने सुक्खू के साथ-साथ डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री को भी शपथ दिलाई। सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह के लिए काफी संख्या में समर्थक पहुंचे, जिनमें ढोल नगाड़ों की धुन में नाच व गा रहे हैं।
इसके साथ ही शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई वरिष्ठ शामिल हैं। इससे पहले संजौली हेलीपैड में मीडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि “हम सभी खुश हैं, इन्होंने बहुत मेहनत की है।”
हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां संसार देवी भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची थीं। राहुल गांधी को जब पता चला कि वह मंच के सामने बैठी हैं तो उन्होंने उन्हें मंच पर बुलाया और उनसे मिले। प्रियंका गांधी ने सुक्खू की मां को गले लगाया और मंच पर अपने पास बैठाया।

प्रतिभा बोलीं- बेटे का मंत्री बनना तय
प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल में एक स्थिर सरकार बनेगी। हम एकजुट होकर काम करेंगे। बता दें कि प्रतिभा मुख्यमंत्री पद की दावेदार थीं। वे सुक्खू के नाम से नाराज भी बताई जा रही थीं। सुक्खू से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह का मंत्री बनाना ऑलमोस्ट तय है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *