Breaking
Wed. Feb 11th, 2026

Ind vs NZ : सूर्यकुमार ने कोहली का यह रिकॉर्ड तोड़ा

स्पोर्ट्स डेस्क: सूर्यकुमार की पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रन से हरा दिया। टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त ले ली है। पहला मैच बारिश से धुल गया था। अब 22 नवंबर को तीसरा टी20 खेला जाएगा। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 191 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 18.5 ओवर में 126 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान विलियम्सन ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए। भारत ने यह मुकाबला 65 रन से अपने नाम किया।
सूर्यकुमार ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 49 गेंदों पर शतक पूरा किया था। उन्होंने 111 रन की अपनी पारी में पहले 50 रन 32 गेंदों में बनाए थे। वहीं, आखिरी के 61 रन उन्होंने 19 गेंदों में बनाए। सूर्यकुमार ने डेथ ओवर्स यानी आखिरी पांच ओवर में भारत के लिए 62 रन जोड़े। यह भारतीय बल्लेबाज द्वारा आखिरी के पांच ओवर में जोड़े गए दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं। इस मामले में विराट कोहली टॉप पर हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ इसी साल आखिरी पांच ओवर में भारत के लिए 63 रन जोड़े थे।
टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में आखिरी के पांच ओवरों में कम से कम 350 रन बनाने वालों में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट सूर्यकुमार यादव का है। वह डेथ ओवर्स में मौजूदा समय में सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं। सूर्यकुमार ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में आखिरी के पांच ओवर में 15 पारियों में 376 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 255.8 का रहा है। इस मामले में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल हैं। मैक्सवेल का आखिरी के पांच ओवरों में स्ट्राइक रेट 195.4 का रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *