Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

योगी आदित्यनाथ पूरी कैबिनेट के साथ देखेंगे ‘द केरल स्टोरी’, UP में हुई टैक्स फ्री

लखनऊ : लव जिहाद पर बनी फिल्म द केरल स्टोरी को उत्तर प्रदेश में भी टैक्स फ्री कर दिया गया। इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया था। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ 12 म‌ई को लखनऊ में फिल्म को देखेंगे।

बता दें, रिलीज के बाद से The Kerala Story चर्चा में है। कहीं इसे लेकर विवाद हो रहा है तो कहीं समर्थन मिल रहा है। फिल्म को लेकर राजनीति भी खूब हो रही है। इससे पहले ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में The Kerala Story पर बैन लगा दिया।

तमिलनाडु में भी नहीं होगी फिल्म की स्क्रीनिंग
हालांकि, फिल्म को लेकर विवाद भी हो रहा है। उधऱ, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में इस फिल्म को दिखाने पर रोक लगा दी गई है। पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने भी फिल्म को बैन कर दिया है। इससे पहले, तमिलनाडु में फिल्म के शो कैंसिल कर दिए गए थे। तमिलनाडु में भी फिल्म की स्क्रीनिंग न करने का फैसला सिनेमाहॉल की ओर से लिया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *