Breaking
Sun. Feb 22nd, 2026

बलदेव में 22 घंटे से बिजली गुल, एसई और चीफ इंजीनियर मौन

  • बलदेव में किसी दिन बवाल न करा दे ये बिजली
  • अधिकारी बोले लाइनमैन है नहीं, प्राइवेट आदमी लेकर करा रहे काम

दैनिक उजाला, बलदेव/मथुरा : बलदेव का विद्युत सिस्टम कबाड़ हो गया है। इसे न कोई कर्मचारी देखने वाला और न कोई अधिकारी। पिछले 22 घंटे से बलदेव की विद्युत व्यवस्था बिल्कुल चौपट है। बीती पूरी रात्रि बिजली नहीं मिली और अब भी पूरा दिन गुजर चुका, लेकिन बिजली आने का कोई संदेश नहीं है।

बलदेववासी जोर-जोर से चीख कर बोल रहे हैं कि बलदेव की विद्युत व्यवस्था बिल्कुल कबाड़ हो चुकी है, जिसमें सुधार की जरूरत है। बावजूद इसके न एसई देख रहे और न ही चीफ इंजीनियर। सभी मौन हैं। ऐसे स्थिति में ऐसा नजर आता है कि बलदेव से यही अधिकारी आखिर सौतेला व्यवहार कर क्यों रहे हैं।

पिछले दो वर्ष से बलदेव की विद्युत व्यवस्था ऐसी हो गई है जैसे वर्ष 2017 से पहले थी। अब यह व्यवस्था बीते दो वर्षों में कैसे अव्यवस्था में बदल गई। इस बारे में जिले के विद्युत उच्चाधिकारी जानें। लोगों का कहना है कि पिछले दो वर्षों में न तो एसई देहात इधर आकर देख और न ही तत्कालीन चीफ इंजीनियर तथा वर्तमान चीफ ने भी इस ओर ध्यान देने की कोई पेशकश की।

समाजसेवी सुजीत वर्मा कहते हैं कि ऐसा नहीं है कि पिछले दो वर्षों में अधिकारियों बलदेव की कबाड़ विद्युत व्यवस्था के बारे में अवगत न कराया गया हो। कम से कम सैकड़ों बार प्रतिमाह अवगत कराया गया, लेकिन अधिकारी जो ठहरे जो ध्यान देना उचित ही नहीं समझते। अधिकारी सिर्फ यही समझते हैं कि जनता है कि चिल्लाती रहेगी।

मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि बलदेव में कई घंटे से लाइट न आने के संबंध में जानकारी की जा रही है। संबंधित को निर्देशित कर दिया गया है।

एसई देहात विजय मोहन खेडा ने बताया कि सहयोगी विद्युत कार्य में जुटे हुए हैं। बलदेव की सप्लाई जल्द सुचारू होगी।

ऐसा कोई दिन नहीं, जिस दिन न रूलाती हो बिजली

उफ ये गर्मी! यह तो झेलनी पड़ेगी। क्योंकि कोई दिन नहीं, बल्कि हर रोज की स्थिति यही है। ऐसा कोई दिन नहीं जिस दिन बलदेववासी विद्युत अव्यवस्था को लेकर परेशान न हों। हर रोज ड्रामा देखने मिल रहा है। पल-पल लाइट जाती है। अगर लाइट एक घंटे भी रात को लगातार रूक जाय तो बहुत बड़ी बात हो जाय।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *