Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

घनी दाढ़ी और मैले कपड़ों में इस सुपरस्टार ने की शूटिंग, ट्रैफिक जाम, परेशान श्रद्धालुओं ने की शिकायत

मुंबई : साउथ सुपरस्टार धनुष इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंगके लिए तिरूपति में है। अभिनेता निर्देशक शेखर कम्मुला के साथ अपनी अगली फिल्म DNS की शूटिंग की तस्वीरें और वीडियो एक्स और इंस्टाग्राम पर छा गए हैं। तस्वीरों में अभिनेता घनी दाढ़ी और मैचे- कुचैले फटे कपड़े पहने हुए लगभग पहचान में नहीं आ रहे हैं।

मंदिर जाने वाले वाहनों को पुलिस और बाउंसरों द्वारा डायवर्ट किया जा रहा था, जिससे भारी ट्रैफिक जाम हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भक्तों ने पुलिस से सवाल किया कि उन्होंने फिल्म की टीम को शूटिंग की अनुमति कैसे दे दी और भक्तों को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी बताया गया कि शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने फिल्म की शूटिंग रोक दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग तिरूपति पहाड़ियों की तलहटी में होनी थी जिसके चलते बसों समेत अन्य वाहनों और कारों को दूसरे रास्ते पर मोड़ना पड़ा था। ऐसा भी सुनने में आया है कि फिल्म के क्रू मेंबर्स ने मंदिर में आए श्रद्धालुओं को बाहर भेज दिया क्योंकि वो वहां गोविंदराजा स्वामी मंदिर के बाहर शूटिंग करना चाहते थे।

वहीं बुधवार की सुबह धनुष भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए तिरुमाला गए। पारंपरिक सफेद पंचा सेट पहने, अपने चारों ओर लाल और सोने की शॉल लपेटे हुए, उन्होंने दर्शन के बाद प्रशंसकों और पत्रकारों का अभिवादन भी किया। मंदिर के अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को उनके साथ मंदिर से बाहर जाते देखा जा सकता है, जबकि प्रशंसक उनके साथ सेल्फी और तस्वीरें लेने के लिए एक्साइटेड थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *