Breaking
Mon. Jun 29th, 2026

‘भाभीजी घर पर हैं’ कि एक्ट्रेस के घर 6 लाख की चोरी, पुलिस ने घर के इस शख्स को किया गिरफ्तार

  • ‘भाभी जी घर पर हैं’ सीरियल की फेमस एक्ट्रेस नेहा पेंडसे के घर चोरी हो गई है

दैनिक उजाला, मनोरंजन डेस्क : टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे के बांद्रा के घर पर 6 लाख की चोरी हो गई है। एक्ट्रेस ‘मे आई कम इन मैडम’ और ‘भाभीजी घर पर हैं’ टीवी शो से फेमस हुई थी। एक्ट्रेस ने विभूति नारायण मिश्रा की पत्नी अनीता मिश्रा का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस के घर से उनकी 6 लाख की जूलरी चोरी हुई है। इस पूरे केस में नेहा के पति शार्दुल सिंह बयास के ड्राइवर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

बता दें, शिकायत में कहा गया है कि 28 दिसंबर को शार्दुल ने ड्राइवर से बताया कि चार साल पहले शादी में तोहफे के रूप में मिला एक सोने का कंगन और हीरे की अंगूठी अलमारी से गायब है। शार्दुल इस ज्वैलरी को आमतौर पर बाहर पहनते थे। घर पर लौटने के बाद उन्होंने उसे घर में काम करने वाले नौकर सुमित कुमार सोलंकी को दे दिया था। सुमित ने इसे अलमारी में रख दिया था।

नेहा के घर के काम की सारी जिम्मेदारी सुमित की होती है। वह घर के बाकी नौकरों के साथ वहीं रहते हैं। हाल ही में जब शार्दुल घर से बाहर जा रहे थे, तब उनको इस बात की खबर हुई कि घर की अलमारी से ज्वैलरी गायब है। उन्होंने इस बारे में जब घर के नौकरों से पूछताछ की तो किसी को भी सामान गायब होने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन उस वक्त सोलंकी घर पर नहीं था। जब उसको फोन किया गया तो नौकर ने कहा कि वह कोलाबा में अपनी मौसी के घर पर है।

नौकर सोलंकी पर शक होने पर शार्दुल ने उनसे घर लौटने को कहा, लेकिन उसने वापसी में देरी की, जिससे उसपर शक बढ़ गया। तब शार्दुल के ड्राइवर ने पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अब तक चोरी की गई ज्वैलरी बरामद नहीं हुई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *