Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

Twitter ने Doge लोगो को हटाया, ऑफिशियल Blue Bird लोगो की हुई वापसी

नई दिल्ली : एलन मस्क (Elon Musk) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को खरीदने के बाद से ही इसमें अब तक कई बदलाव किए जा चुके हैं। एलन ने 27 अक्टूबर, 2022 को 44 बिलियन डॉलर्स में ट्विटर का टेकओवर किया था। पिछले 5 महीने में अब तक ट्विटर में कई बदलाव किए जा चुके हैं। इनमें से कुछ बदलाव ऐसे भी हैं जो किसी को पसंद नहीं आए हैं। इन्हीं में से एक है ट्विटर का लोगो बदलना। कुछ दिन पहले ही एलन ने ट्विटर के ऑफिशियल बर्ड लोगो को बदल दिया था। एलन ने इसकी जगह क्रिप्टो करेंसी डॉजकॉइन (Dogecoin) के Doge मीम को ट्विटर का लोगो बना दिया। कई लोगों ने इसका विरोध भी किया, पर इसके बावजूद एलन ने अपने मन की ही की। पर अब ट्विटर के लोगो को एक बार फिर बदल दिया गया है।

ट्विटर के लोगो के तौर पर अब Doge को हटा दिया गया है। इसकी जगह एक बार फिर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ऑफिशियल और ओरिजिनल बर्ड लोगो ने ले ली है। ट्विटर का ब्लू बर्ड (Twitter Blue Bird) लोगो शुरू से ही ट्विटर का लोगो है। इसे अमरीका (United States of America) के पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी लैरी बर्ड (Larry Bird) के नाम पर रखा गया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *