Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

UP Nikay Chunav: दूसरे चरण में 38 जिलों में मतदान जारी, कई लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में आज वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। आज 38 जिलों में वोट पड़ रहे हैं। इसमें मेयर से लेकर सभासद तक कुल 6,929 सीटों के लिए वोट पड़ रहे हैं। पहले चरण में 37 जिलों में 4 मई को वोट डाले गए थे। नतीजों का ऐलान 13 मई को किया जाएगा।

आज जिन जिलों में वोटिंग हो रही है। वो हैं- अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी, मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, बांदा, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही।

वसुंधरा के सेठ आनंदराम स्कूल पर मतदान करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। संजय नगर स्थित भागीरथ पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र में बनाए गए बूथ संख्या 929 ईवीएम ना चलने की वजह से बिना मतदान किए 68 वर्षीय शकुंतला वापस लौट गई। वार्ड नंबर 14 में कई लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब होने की वजह से बिना वोट दिए लौट गए। अंकित गुप्ता, सन्नो देवी, राजेंद्र सिंह, हिमानी सिंह के नाम कटे। वसुंधरा के सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल पर मतदान कराने के लिए परिजन व्हीलचेयर ओर बुजुर्ग महिला को लेकर जाते दिखाई दिए।

atul_pradhan_mla_sp_party.jpg

ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित
गाजियाबाद के लोनी प्राथमिक विद्यालय टोली मोहल्ला में मतदाता वोट डालने पहुंचे। कैला भट्ठा बूथ नंबर 1212 पर ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ। इस दौरान मतदाताओं की लंबी कतार लग गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *