लखनऊ : अभी अभी मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया कि सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम का मिजाज एकदम ठंडा है। कहीं कहीं ठंडी हवाएं भी चली हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। अब एक बार फिर से मौसम ने करवट बदल ली ही। आज दिन भर इसी तरह से रुक रुक कर अच्छी बारिश होन की पूरी संभावना है। साथ ही कई जगहों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इसको लेकर इन जिलों में येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही अगले 4 दिनों तक मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, यह भी बताया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक राज्य के अलग अलग हिस्सों में रुक रुक कर अच्छी बारिश होती रहेगी। कई जगहों पर भीषण बारिश की भी संभावना है। वहीं, आज दोपहर से प्रदेश के आगरा, इटावा, अलीगढ़, मथुरा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, बहराइच, एटा, काशीराम नगर, फिरोजाबाद, हाथरस, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, बुलंदशहर, गौतम बुध नगर, गाजियाबाद, कन्नौज, औरैया, महाराजगंज, कुशीनगर, श्रावस्ती, गोंडा, बस्ती, अयोध्या, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रयागराज, कौशांबी, भदोही, कानपुर नगर, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, मिर्जापुर, चंदौली और आसपास के इलाकों में भारी से अतिभाररी बारिश की संभावना है। इसको लेकर इन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही प्रभावित जिलों में रहने वाले लोगों से सतर्क और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।

