Breaking
Tue. Mar 31st, 2026

दर्दनाक: पति ने जताई चाय की इच्छा, पत्नी ने आंख में घोंप दी कैंची

बागपत : पति-पत्नी के बीच विवाद की कई खबरें आपने अखबारों में पढ़ी और न्यूज़ चैनलों पर देखी होगी…मगर यूपी से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसको जानने के बाद आप सन्न हो जाएंगे…जी हां, हैरान कर देने वाला ये मामला जनपद बागपत से सामने आया है…जहां एक पति को पत्नी से चाय मांगना भरी पड़ गया…बता दें कि, जैसे ही पति ने चाय मांगी तभी उसकी पत्नी कमरे से कैंची उठाकर लाई और गुस्से में आकर कैंची से हमला कर दिया…और आंख में कैंची घोंप दी..यही नहीं, घटना को अंजाम देने के बाद पत्नी पकड़े जाने के डर से फरार हो गई।

असल ये पूरा मामला बागपत के बड़ौत से सामने आया है…यहां रहने वाले अंकित की शादी तीन साल पहले रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव निवासी एक युवती से हुई थी…शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन पिछलें करीब 2 सालों से दोनों के बीच विवाद होने लगा था…मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच मारपीट और कहासुनी होती रहती थी…इसी बीच युवक ने पत्नी से चाय मांगी तो इस बात पर गुस्सा हुई पत्नी पहले तो अपने कमरे में चली गई…फिर थोड़ी देर बाद कमरे से बाहर निकली और कैंची से अपने पति पर हमला कर दिया।

बता दें कि घटना के बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी…जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को लेकर सीएचसी पहुंची और उसे भर्ती करवाया…जहां डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया…वहीं इस पूरे मामले पर तवाली पुलिस ने बताया कि पति व पत्नी के बीच अक्सर मारपीट होती रहती थी। तीन दिन पहले युवक की पत्नी ने युवक समेत उसके भाई व भाभी के खिलाफ मारपीट की शिकायत की थी। फिलहाल युवक की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यूपी के बागपत जिले में हुई चौंका देने वाली घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस घटना को लोग अपने सोशल अकाउंट फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम आदि पर खूब पोस्ट कर रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *