Breaking
Mon. May 25th, 2026

UP: ठंड को देखते हुए इस जिले में बढ़ाई गईं स्कूलों की छुट्टियां

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में भीषण ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्कूलों में दो दिन का अवकाश और बढ़ा दिया है। इससे पहले 28 तारीख को अवकाश घोषित किया गया था। बृहस्पतिवार को बीएसए ने पत्र जारी करके 29 और 30 दिसंबर को भी अवकाश घोषित किया गया है। छुट्टी कक्षा एक से लेकर 12 तक के सभी स्कूलों पर रहेगी।

इससे एक दिन पहले बुधवार को घने कोहरे की वजह से अभिभावकों ने जिलाधिकारी से स्कूलों में अवकाश करने की मांग की थी। बुधवार की रात जिलाधिकारी की तरफ से 28 दिसंबर को सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था। अब बृहस्पतिवार को अवकाश की तारीख बढ़ा दी गई है। किसी भी स्कूल के खुलने पर संबधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं दिल्ली एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत सर्दी और कोहरे की चपेट में है। धुंध की वजह से कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो हो गई है। कंपकपाने वाली ठंड पड़ रही है। सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। ऐसे में नोएडा में सर्दी और कोहरे को देखते हुए नर्सरी से कक्षा 12 तक के छात्रों का सभी स्कूलों में 29 दिसंबर से 30 दिसंबर तक प्रशासन ने अवकाश घोषित किया।

इससे पहले बढ़ते कोहरे और ठंड के चलते अलीगढ़ जिलाधिकारी ने दो दिन स्कूल को बंद रखने के आदेश जारी किया। गाजियाबाद डीएम ने भी जिले में आदेश जारी कर कक्षा एक से आठ तक के स्कूल सुबह 10 बजे से खोलने के लिए कहा। ये स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चल सकेंगे। उधर, हापुड में 28 और 29 दिसंबर को कक्षा एक से 12 तक के स्कूलों का अवकाश घोषित किया गया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *