• पहली पत्नी ने ये दूसरी शादी का रोज खोल दिया, पति नवीन के मोबाइल में कई ऐसी फोटो मिलीं, जिसे देख उसके होश उड़ गए

हापुड़ : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के महज 12 दिन बाद ही दूल्हे ने भागकर अपनी गर्लफ्रेंड से मंदिर में शादी कर ली। लड़का बिजली विभाग में कर्मचारी है। लड़के की गर्लफ्रेंड एक पुलिसकर्मी है। घर पर पत्नी ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है। पुलिस में केस दर्ज कराया गया है।

बिना बताए रात में गायब हो जाता था पति

पीड़ित महिला ने बताया कि शादी के बाद पति बिना बताए रातों में गायब हो जाता था। रोज इस तरह के बर्ताव से दुल्हन को शक हुआ तो उसने पति का मोबाइल फोन चेक कर लिया। फोन में मौजूद तस्वीरों को देख दुल्हन के होश उड़ गए। इसके बाद यह खुलासा हुआ कि उसके पति नवीन ने एक अन्य महिला से मंदिर में शादी कर ली है। 

पति नवीन के फोन में पुलिसवाली गर्लफ्रेंड की कई फोटो

शादी के कई फोटो पति नवीन के फोन में थे। इतना ही नहीं पति और उसकी गर्लफ्रेंड के कई प्राइवेट फोटो भी थीं। कई फोटो में महिला पुलिस की वर्दी में दिखाई दी। पति के मोबाइल में ये सारी फोटो देखकर दुल्हन के पैरों तले जमीन खिसक गई।

नवीन ने पत्नी के साथ रहने से किया इनकार

इसके बाद घर बसाने के लिए अनेक प्रयास किए गए। लेकिन दूल्हे पर अपनी पुलिसकर्मी गर्लफ्रेंड के प्यार का ऐसा भूत सवार रहा की उसने दुल्हन के साथ रहने से इनकार कर दिया। पति नवीन बात न मानने पर जहर खाकर मरने की बात बोलते हुए दुल्हन को फंसाने की धमकी देने लगा।

पुलिसकर्मी निर्मला के साथ चल रहा था अफेयर

इसके बाद पुलिस में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी 16 फरवरी 2025 को हापुड़ जिले के गजालपुर गांव के नवीन के साथ हुई थी। शादी के दो-तीन दिन बाद पीड़िता को पता चला कि उसके पति नवीन का अफेयर महिला पुलिस हेड कांस्टेबल निर्मला के साथ चल रहा है, जो चौकी वन स्टॉप सेंटर हापुड़ में तैनात है। 

दोनों को एक साथ रखने का दिया झांसा

दूसरी शादी का राज खुलने के बाद पति नवीन दुल्हन नेहा को अपनी पुलिसकर्मी वाली गर्लफ्रेंड के पास ले गया। उसे डराते धमकाते हुए चुप रहने को कहा और बोला कि वो दोनों को अपने साथ रखेगा। 

पुलिसवाली गर्लफ्रेंड से 1 मार्च 2025 को मंदिर में की शादी

शादी की फोटो देखने पर दुल्हन को पता चला कि नवीन ने अपनी प्रेमिका महिला पुलिसकर्मी के साथ 1 मार्च 2025 को मंदिर में शादी कर ली है। 12 दिन पहले शादी करके अपने परिवार को छोड़कर आई दुल्हन नेहा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। 

दोनों ने मिलकर पीड़िता को डराया और धमकाया

इसके बाद दोनों परिवारों में बातचीत का दौर शुरू हुआ, लेकिन वर्दी की हनक में महिला पुलिसकर्मी निर्मला ओर नवीन ने पीड़िता को धमकी देकर डराने का प्रयास किया जिसके बाद नवीन अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। 

मारपीट भी की

16 अप्रैल 2025 को रात करीब 9:00 बजे नेहा और उसके परिवार को जानकारी मिली कि नवीन हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ छुपा हुआ है। पीड़िता ने वहां पहुंचकर डायल 112 द्वारा पुलिस को बुला लिया। इसके बाद पुलिस सभी को थाना देहात ले आई। इसी दौरान आरोप है कि नवीन और उसकी गर्लफ्रेंड ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *