मथुरा : IPL मैच में सट्टेबाजी करने वाले एक गैंग को मथुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गैंग IPL के मैच में एक स्थान पर बैठकर सट्टेबाजी करते थे। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में भाजपा का एक नेता भी है।
सीओ सिटी आशना चौधरी को सूचना मिली कि आईपीएल मैच में जिले में सट्टेबाजी का खेल चल रहा है। सूचना पर सीओ सिटी ने गोपनीय टीम लगाई। इसके बाद पता चला कि थाना सदर बाजार क्षेत्र के औरंगाबाद इलाके में स्थित शिवधाम कॉलोनी में स्थित लक्की सैनी के घर पर कुछ लोग बैठकर IPL मैच में सट्टेबाजी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

सीओ सिटी आशना चौधरी को सूचना मिली थी
भाजपा नेता समेत 6 लोग गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपितों में औरंगाबाद के मेवाती मुहल्ला निवासी आदिल और रिजवान, गोविंद नगर अन्नपूर्णा धाम कालोनी निवासी किशोर, सदर के रेजिमेंटल बाजार निवासी मुकेश कुमार, आढ़त बाजार निवासी बांके बिहारी शर्मा और फिरोजाबाद के बसई मोहम्मदपुर निवासी बाबी शामिल हैं।
सदर बाजार मंडल के भाजपा अध्यक्ष लोकेश निषाद ने बताया- बांके बिहारी पूर्व में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष थे।

बांके बिहारी शर्मा
यह हुआ बरामद
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से 11 मोबाइल फोन एक लैपटॉप, एक कैलकुलेटर, 3 नोट बुक, 2 पेन, चेकबुक और 163530 रुपए नगद बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

