Breaking
Fri. Apr 3rd, 2026

रॉबर्ट वाड्रा पहुंचे मथुरा, बांके बिहारी के किए दर्शन:बोले- स्मृति ईरानी ने कोई काम नहीं किया, केवल मीडिया में बनी रहना चाहती हैं

मथुरा : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा सोमवार की सुबह अचानक भगवान बांके बिहारी के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बांके बिहारी की श्रृंगार आरती की और पूजन अर्चन किया।

उद्योगपति राबर्ट वाड्रा हाल ही में अमेठी से चुनाव लडने की इच्छा जताने के बाद सुर्खियों में हैं। वाड्रा ने करीब बीस मिनट तक ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

श्रृंगार आरती के दर्शनों के बाद मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि ठाकुर बांके बिहारी से उन्होंने देश में सुख शांति की प्रार्थना की है। साथ ही धर्मनिरपेक्ष आवाज देश में बुलंद हो। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव में बदलाव के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। निश्चित तौर पर देश के लोग और भगवान उनकी मेहनत को समझेंगे।

अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर दिया जवाब
अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि पूरे देश के कई हिस्सों से लोग मुझे चुनाव लड़वाना चाहते हैं। मैं भी राजनीति में आने का इच्छुक हूं। सही समय आने पर इसका निर्णय लेंगे।

उन्होंने भाजपा पर भेदभाव की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में धर्मनिरपेक्ष सरकार कायम होनी चाहिए और आइएनडीआइ गठबंधन पूरी मजबूती से इस ओर काम कर रहा है। वाड्रा ने दर्शन के बाद ठाकुरजी की प्रसादी कचौड़ी का आनंद लिया और भक्तों को प्रसाद भी बांटा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *